फ़ारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी ।महिलाओं के प्रति लगातार बढ़ रहें अपराधों के चलते महिलाओं से सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की कोशिश लगातार जारी है जिससे महिला को किसी तरह का डर और खौफ अपराधियों का न रह जाये ।साथ ही वह किसी भी तरह से भयभीत न हो और अपराधियों से डटकर मुकाबला कर उनको सबक सिखा सके और इसी के चलते प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी पुलिस अधीक्षिका पूनम के आदेशानुसार पलिया कोतवाल दीपक शुक्ल ने मय हमराह के साथ पलिया नगर के विद्यालयों व विभिन्न मार्गों में भ्रमण कर छात्राओं एवं अध्यापिकाओं से मिले और वार्ता कर महिला सुरक्षा के संबंध में पलिया पुलिस द्वारा किये जा रहे
प्रयासों की सार्थकता के सम्बंध में जानकारी की गई और उनको अपराधियों से डटकर मुकाबला करने की भी जानकारी दी गयी कि किस तरह से वह कानूनी तौर पर हो या फिर अपनी सहनसीलता और निर्भिकता से उनका डटकर मुकाबला कर सके ।लगातार हो रहे पुलिस के इस कार्य को नगर वासी सराहना करते नहीं थक रहे हैं ।इस मौके पर महिला सिपाही भी मौजूद रहीं ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…