आफ़ताब फ़ारूक़ी
प्रयागराज। जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बालसन चैराहे पर रविवार को एक युवक गंभीर अवस्था में पड़ा था। उसे पुलिस कर्मी एसआरएन ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और उसकी शिनाख्त का फिलहाल कोई प्रयास नहीं किया। लेकिन एक समाजसेवी जो काफी समय से अज्ञात शवों को लेकर कार्य कर रहे है उन्होने उसकी फोटो सोसल मीडिया पर वायरल की। फोटो जब एक सख्स ने देखी तो उसके होश उड़ गए। फोटो किसी और की नहीं उसके ही बहनोई की थी। वह भागकर थाने गए जहां से मंगलवार को वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो शव की शिनाख्त की।
जानकारी के अनुसार रविवार की शाम जार्जटाउन थाना क्षेत्र के बालसन चैराहे पर एक 28 वर्षीय युवक घायलावस्था में पड़ा था। उसे पर किसी की निगाह गई तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए एसआरएन ले गई जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अज्ञात में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अज्ञात शव आने की बात जब समाजसेवी मो. आरिफ को हुई तो वह किसी तरह से युवक की फोटो लेकर उसे सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। धीरे धीरे यह फोटो शिवकुटी थाना क्षेत्र के भुलई का पूरा रहने वाले महेन्द्र कुमार के मोबाइल पर पहंुची और जब उन्होंने फोटो देखा तो वह आवाक रह गए। कारण साफ था कि रविवार से उनका बहनोई प्रदीप कुमार 28 पुत्र रोशन लाल मूल निवासी राजरूपपुर थाना धूमनगंज गायब था। फोटो आने के बाद पूरा परिवार शिवकुटी थाने गया और फोटो दिखाकर बात की। इस पर पुलिस ने जार्जटाउन जाने की सलाह दी। पूरा परिवार जार्जटाउन पहुंचा और घटना के बावत जानकारी ली। इसके बाद मंगलवार को पीएम हाउस पहुंचा और शव की शिनाख्त प्रदीप कुमार के रूप में की।
शव के शिनाख्त के बाद महेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदीप कुमार उसका बहनोई है जो करीब पांच साल से अपनी ही ससुराल में पत्नी कोमल और दो बच्चों के साथ रहा करता था। महेन्द्र ने बताया कि प्रदीप बासंमंडी में किसी के यहां काम करता था और वहीं से वह वापस घर आ रहा होगा तभी हादसे का शिकार हो गया। शव की शिनाख्त हो जाने पर परिजनों ने समाजसेवी को दुआएं दी कि उनके प्रयास से बहनोई की शिनाख्त हो सकी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…