मुकेश कुमार
मधुबन (मऊ): मधुबन थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी अंतर्गत जुड़नपुर गांव में सोमवार की देर सायं पशु चारा के लिए पुआल काट रही मशीन में फंसने से एक मजदूर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गयी। दुर्घटना देख आस-पास के लोग सनसनी का माहौल रहा लोगों ने इलाज के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेंज दिया।
जानकारी के अनुसार बलिया जनपद के उभांव थाना अंतर्गत शिवपुर मठिया गांव निवासी राजेश कुमार (20) पुत्र बसंत पड़ोसी गांव के नाथे यादव की पुआल काटने वाली मशीन पर मजदूर के रूप में कार्य करता था। सोमवार की देर सायं थाना क्षेत्र के रामपुर बेलौली पुलिस चौकी के जुड़नपुर गांव निवासी जनार्दन यादव के यहां पशुओं के लिए ट्रैक्टर चालित पुआल काटने वाली मशीन में पुआल डालते समय वह चपेट में आ गया।
दुर्घटना होते देख जब तक मशीन बंद होती कि उसकी दर्दनाक मौत हो गई। आनन-फानन में लोगों ने उसे उपचार के लिए निकट के एक अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…