शाहरुख खान
संवाददाता, लखनऊ।
– उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज पुलिस को मिली एक बड़ी सफ़लता, लखनऊ के एक्सप्रेस वे पर पकड़ी 916 पेटी देसी शराब, मौके से ड्राइवर फरार।
– राजधानी लखनऊ के कप्तान कलानिधि नैथानी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में कल देर रात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। *जिसमें अरुणाचल प्रदेश से लाई जा रही देशी शराब से लदी डीसीएम को पुलिस ने पीछा कर आगरा एक्सप्रेस-वे से पकड़ा। इस धर पकड़ में एसपी पूर्वी सर्वेश मिश्रा खुद शामिल रहे और डीसीएम का पीछा कर आगरा एक्सप्रेस-वे के पास से पुलिस ने डीसीएम को पकड़ा।* हालांकि डीसीएम का ड्राइवर मौके से डीसीएम छोड़कर फरार हो गया था । वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया और जांच पड़ताल शुरू कर दी । डीसीएम में लगभग 916 पेटी देसी शराब लदी हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 32 से ₹35 लाख बताई जा रही है । वहीं पुलिस ने मुकदमा लिख कर गाड़ी नंबर के जरिए धरपकड़ शुरू कर दी है और बहुत जल्द ही पुलिस मालिक तक पहुंच जाएगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…