Categories: National

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर बड़ी राहत, इस एक वजह से 65 रुपए तक आ सकते हैं भाव

गौरव जैन

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में एक बार फिर बड़ी राहत मिली है। नए साल के पहले दिन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत मिल रही है। एक जनवरी को पेट्रोल की कीमतें जहां 19 पैसे कम हुई थीं, वहीं आज पेट्रोल की कीमतों में 21 पैसे की कटौती की गई है।
ऐसे में नए साल में सस्ते पेट्रोल-डीजल का लोगों को फायदा मिल रहा है। ग्लोबल मार्केट में रुपए की मजबूती और कच्चे तेल की गिरती कीमतों की वजह से कंपनियां कीमतों में थोड़ी-थोड़ी कटौती कर रही हैं। जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 65 रुपए प्रति लीटर तक भी जा सकती हैं।

वर्तमान में दिल्ली में पेट्रोल 68.44 व डीजल 62.44, रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। जबकि रामपुर में पेट्रोल 68.70 व डीज़ल 62.02 , रुपये प्रति लीटर बिक रहा है ।

और उम्मीद है कि इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतें दो से तीन रुपए और कम हो सकती हैं।

aftab farooqui

Share
Published by
aftab farooqui

Recent Posts