तबजील अहमद
कौशाम्बी, 10 जनवरी 2019 जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप गुप्ता ने गरीब, असहाय एवं मजबूर लोगों को शीत लहर एवं ठण्ड से बचाव हेतु
बृहस्पतिवार को कोखराज थाना परिसर में कम्बल का वितरण किया। इस अवसर पर
जिलाधिकारी ने कोखराज थाने में चौकीदारों व गरीब, असहाय एवं मजबूर ।
लोगो को अपने हाथों से कम्बल का वितरण किया। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप शीतलहर एवं ठण्ड से बचाव हेतु गरीब, असहाय एवं मजबूर लोगों को चिहिन्त कर कम्बल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोये इसके लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की गयी है। जिलाधिकारी ने बताया है कि इसी तरह से अन्य
तहसीलों में भी कैम्प लगाकर पात्र गरीब, असहाय एवं मजबूर लोगों को सामूहिक रूप से कम्बल का वितरण किया जायेगा। इस अवसर पर थानाध्यक्ष एवं थाने परिसर के कर्मचारीएवंअधिकारीगणों के अलावा लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…