International

रफाह पर हमले के मामले में इसराइल के पूर्व प्रधानमंत्री ने नेतन्याहू को दिया चेतावनी, कहा ‘अब युद्ध रोकना होगा’

आदिल अहमद

डेस्क: रफाह पर इसराइली हमले को लेकर देश के पूर्व प्रधानमंत्री एहुद ओलमर्ट ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा, ‘हमें अब लड़ाई रोकनी होगी।’ इसराइल ने पूर्वी रफाह में करीब एक लाख लोगों को अपनी जगह छोड़कर जाने के लिए कहा है, क्योंकि वह उस इलाके में एक सुनियोजित हमला करने वाला है।

ये हमला कब होगा, इसे लेकर इसराइल ने फिलहाल कुछ नहीं बताया है। चेतावनी के बाद से बड़ी संख्या में लोगों ने इलाका खाली करना शुरू कर दिया है। ओलमर्ट, इसराइली प्रधानमंत्री बिन्यामिन नेतन्याहू के मुखर आलोचक रहे हैं और महीनों से युद्ध को समाप्त करने के साथ रफाह में हमला ना करने की मांग कर रहे हैं।

उनका कहना है कि 7 अक्टूबर के हमले के लिए जिम्मेदार लोगों को मारने के लिए युद्ध को हमेशा के लिए जारी नहीं रखा जा सकता, क्योंकि इससे हमास के कब्जे में रह रहे इसराइली बंधकों की जान को भी खतरा है। उन्होंने कहा कि इस युद्ध में इसराइल पूरी तरह से नहीं जीत सकता है, क्योंकि ग़ज़ा में हमास के लड़ाके बने रहेंगे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts