प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही)आयुष्मान भारत’ योजना से जुड़ने के लिए आपके व्हाट्स एप पर किसी ने ऑनलाइन लिंक भेजा है तो सावधान हो जाएं। लिंक खोजने पर आप योजना से तो नहीं जुड़ेंगे लेकिन आपका नाम, पता और मोबाइल नंबर साइबर ठगों के पास पहुंच जाएगा।
दरअसल, इन दिनों व्हाट्स पर ऐसा लिंक तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें योजना में रजिस्ट्रेशन और पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज दिलाने का दावा किया जा रहा है। लिंक पर क्लिक करते ही एक पेज खुल रहा है।
इसमें आयुष्मान भारत योजना का विज्ञापन चस्पा है। प्रधानमंत्री के चित्र का भी इस्तेमाल किया गया है। पेज खुलने पर ‘आयुष्मान भारत’ योजना में रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर, प्रदेश और जिले की जानकारी मांगी जाती है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए लिंक को 10 लोगों के व्हाट्स एप कांटेक्ट पर भेजने को कहा जा रहा है।
योजना में पंजीकरण के लिए इस तरह का कोई लिंक नहीं है। ये साइबर ठगों की कारस्तानी है। झांसे में न आएं। वरना आपकी निजी जानकारी का दुरुपयोग करके साइबर ठग आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…