प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज भदोही ।नगर के ककराही स्थित मंडी परिषद में 27 जनवरी को देर शाम लूट पाट की नियत से पहुचे बाइक सवार युवको ने विपणन केन्द्र पर तैनात कर्मियों के साथ पल्लेदारो पर धावा बोल दिया| प्रबल विरोध के चलते जब उनका मंसूबा सफल नही हुआ तो धमकी देते हुए भागने लगे इसमे शामिल तीन युवको को पकड़ लिया गया था| जिसे कुछ रसूखदार लोगों ने छुड़ा लिया | आलाधिकारियो के निर्देश पर विपणन अधिकारी ने मंगलवार को थाने मे तहरीर दी है |
विपणन अधिकारी वर्मा सिंह ने थाने मे तहरीर देकर अवगत कराया कि रविवार को शाम लगभग सात बजे बाइक सवार 10 युवक केन्द्र पर पहुच कर कर्मचारी और लेवर पर हमला बोल दिया और मारपीट करने लगे | इस बीच धान बेचने के लिए बोलेरो से कुछ किसान पहुच गये तो बाइक सवार युवक भागने लगे | भाग रहे युवको मे शामिल दो युवको को कर्मचारियों ने दौड़कर पकड़ लिया और कमरे में बंद कर दिया इस बीच विपणन निरीक्षक वर्मा सिंह भी केन्द्र पर पहुच गये |
पकड़े गये दोनों युवक नगर के बताये गये जिन्हें बाद मे पहुचे परिवार के लोगों ने धौंस देकर मुक्त करा लिया | दोनो ने घटना मे शामिल लोगो के नाम और पता की जानकारी दे दी है |इसमें एक युवक की पहचान अभोली ब्लॉक कनकपुर गांव के कोटेदार के पुत्र के रुप मे हुई |घटना की जानकारी गोपीगंज पुलिस को भी दी गई थी लेकिन धनीपुर जगीगंज मे हत्या की बात कह कर दूसरे दिन के लिए टाल दिया |विपणन निरीक्षक ने इस घटना की जानकारी उप जिला अधिकारी और जिलाधिकारी को दी |अधिकारियों के निर्देश पर विपणन निरीक्षक ने थाने मे तहरीर देकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है |
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…