प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर, भदोही। आवास योजना के नाम पर बड़े पैमाने पर धन उगाही की जा रही है। बड़े पैमाने पर सभासदों और डूडा कार्यालय के कर्मचारियों की मिलीभगत कर धन का बंदरबाट किया जाना चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में लाभार्थी शिकायत करें भी तो कहां करें उसे समझ में नहीं आ पा रहा है। मरता क्या न करता की तर्ज पर योजना के लाभ के बदले कमीशन देने को मजबूर हैं।
बताते चलें कि प्रधान मंत्री आवास योजना से लाभान्वित किए जाने के लिए अभी कुछ और पात्रों का चयन होना है। आरोप है कि लाभार्थी से खुलेआम सभासद प्रति आवास पर 10 से 20 हजार रूपये की वसूली कर रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर कुछ सभासदों ने बेबाकी से कहा कि डूडा अधिकारी से लेकर कर्मचारी प्रति आवास पर 8 से 10 हजार रूपये लिए बगैर फाइल पास ही नहीं हो रही है। आवास योजना के नाम पर खुलेआम धन उगाही किए जाने के चलते लाभार्थी के आवास अधूरे रह जा रहे हैं। कारण बि¨ल्डग मेटेरियल का भाव आसमान छूने से योजना के तहत मिले धन से मकान का निर्माण पूर्ण नहीं हो पा रहा है। नगर पालिका क्षेत्र के अनेकों वार्डों समेत पास-पड़ोस के कई गांव के पहुंचे दर्जनों आवास के लाभार्थियों ने जीओ टेक से लेकर फाईल पूर्ण करने में धन उगाही किए जाने का मामला उजागर किया। लेकिन डूडा कार्यालय में कोई सुनवाई नहीं हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…