अंजनी राय
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के मुखिया राज ठाकरे ने 27 जनवरी को होने वाली अपने बेटे की शादी का न्योता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को तो दिया है पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनकी गेस्ट लिस्ट से बाहर हैं। हालांकि मोदी मंत्रिमंडल के कई कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी को ठाकरे ने शादी का कार्ड भेजा है। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे की शादी डॉ. संजय बोरुडे की बेटी मिताली के साथ तय हुई है। लोअर परेल स्थित एक होटल में विवाह समारोह का आयोजन किया गया है।
दिल्ली में राजनेताओं को बेटे की शादी का कार्ड देने राज ठाकरे स्वयं नहीं गए। उन्होंने अपने दो सहयोगियों हर्षल देशपांडे और मनोज हाटे के माध्यम से निमंत्रण भेजा है। ठाकरे की गेस्ट लिस्ट में राहुल गांधी के अलावा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह, प्रकाश जावेडकर, मेनका गांधी और धर्मेंद्र प्रधान का नाम शामिल हैं।
इस महीने की शुरुआत में राज ठाकरे एनसीपी के अध्यक्ष शरद पवार को व्यक्तिगत रूप से शादी का कार्ड देने गए थे। इस दौरान दोनों के बीच करीब दो घंटे तक बातचीत हुई, जिससे राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। ठाकरे अपने चचेरे भाई और शिवसेना के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे को भी व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण पत्र देने गए थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…