तारिक खान
प्रयागराज. जनपद में हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के सन्ब न्ध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक नगर प्रयागराज द्वारा सभी थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षकों के साथ-साथ क्राइम ब्रान्च को भी वाँछित वारण्टियों , पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध व अपराधियों के रोकथाम के लिए लगातार निर्देश दिये जा रहे थे। जिसके क्रम में आज दिनांक – 14.01.2019 को प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय मय हमराह व क्राइम ब्रान्च टीम प्रभारी उ0नि0 वृन्दावन राय व उनकी टीम के द्वारा वाँछित वारण्टियों पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान में मामूर थे कि मुखबिर की सूचना पर वर्ष 2016 में लाख रुपये का गबन कर फरार इनामिया दम्पत्ति उदय राज कुशवाहा उर्फ गोलू पुत्र स्व0 पुन्नन लाल कुशवाहा उर्फ भोला निवासी गंगा यमुना सरस्वती कालोनी गौहनिया थाना घूरपुर जनपद प्रयागराज,हाल पता जारी बाजार (किराये का मकान) थाना कौंधियारा प्रयागराज व अभियुक्त उपरोक्त की पत्नी को पुराने यमुना पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।
यह अपराधी दिनांक 12.12.2015 से दिनांक – 03.01.2016 के बीच ऋषि केसरवानी पुत्र श्याम कुमार केसरवानी नि0 -23/34 ए लूकरगंज का चेक अपने साथियों के साथ चुराकर सिंडिकेट बैंक ई०सी०सी० शाखा गऊघाट से 22 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर निकाल लिया था। यह दम्पत्ति वर्ष 2016 से ही गुजरात भाग गये थे। जो वहीं पर ही रह रहे थे। ये लगातार 02 वर्षों से फरार चल रहे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा इनके ऊपर 25000/- रु0 का इनाम भी घोषित किया गया था । जिन्हे आज दिनांक-14.01.2019 को पुराना गऊघाट पुल थाना मुट्ठीगंज से पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तारी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…