Categories: UP

आज़म ने चारसौबीसी से अपने राजनैतिक नाबालिग बेटे को बनवाया था विधायक : फैसल लाला

 गौरव जैन

रामपुर यूपी कभी सत्ता के नशे में चूर होकर मुख़ालिफ़ों को फ़साने को जाल बुना करते थे आज अपनी ही जालसाज़ी के जाल में फस गए हैं

चारसौबीसी से खड़ा किया लम्ब्रेटा स्कूटर से अरबों का साम्राज्य, गरीबो की जमीनों पर कब्ज़ा करके कमाई गई हराम की दौलत कभी सूकून नहीं देगी।

आज़म सहित परिवार पर दर्ज जालसाज़ी और चारसौबीसी के मुकदमे पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल लाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज़म ने चारसौबीसी से अपने राजनैतिक नाबालिग बेटे को विधायक बनवाया था इसलिए विधानसभा अध्यक्ष को तुरंत आज़म के बेटे को बर्खास्त कर देना चाहिए ताकि संवैधानिक प्रणाली पर जनता का भरोसा बना रहे वरना आज आज़म ने जालसाज़ी और चारसौबीसी से अपने बेटे को विधायक बनवा दिया है कल और राजनेता सत्ता की हनक में बिछौने पर लेटे अपने बच्चों को विधानसभा सदस्य बनाने के जुगाड़ में लग जाएंगे।
आज़म कभी सत्ता के नशे में चूर होकर मुख़ालिफ़ों को फ़साने को जाल बुना करते थे आज अपनी ही जालसाज़ी के जाल में फंस गए हैं, कहा आज़म ने चारसौबीसी से लम्ब्रेटा स्कूटर से अरबों का साम्राज्य खड़ा किया है, गरीबो की जमीनों पर कब्ज़ा करके कमाई गई हराम की दौलत से कभी सूकून नहीं मिलेगा।

aftab farooqui

Recent Posts