मुकेश यादव
मधुबन (मऊ): मधुबन तहसील क्षेत्र क डुमरी मर्यादपुर स्थित श्रीमती इंदिरा गांधी पी० जी कालेज के प्रांगण में गुरूवार को महिला सशक्तिकरण अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं की सुरक्षा, नियम व कानून की जानकारी दी गई।
आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करती क्षेत्राधिकारी मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने कहा कि नारी सुरक्षा के अंतर्गत विभिन्न शिक्षण संस्थानों में महिलाओं व छात्राओं को नारी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित महिला किस तरह शारीरिक, मानसिक व सामाजिक उत्पीड़न के खिलाफ इस पर अपनी शिकायत इस पर दर्ज करा सकती हैं जिसमें शिकायतकर्ताओं की पहचान गोपनीय रखी जाती है।
इस अवसर पर छात्राओं द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दिया । वही कालेज के प्रबन्धक राष्ट्र कुंवर सिंह द्वारा छात्राओं को अपनी सुरक्षा तथा सशक्तिकरण के लिए बनाए गए कानूनों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को थाना प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी अनिता सिंह डा.रूकसाना, डा.सुफिया, डा. तव्वसुम ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। कालेज प्राचार्य डा. रवीन्द्रनाथ सिंह व प्रबन्ध निदेशक प्रवीण कुवंर सिंह (शुभम) ने छात्राओं को आत्मरक्षा की जानकारी देने पर पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…