फ़ारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी पुलिस प्रशासन अपराध और अपराधियों के हौसलों को कुछ इस तरह पस्त किये हुए है कि अब अपराधी कुछ भी अपराध करने से पहले दस बार सोचता है और इधर पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर हर रोज किसी न किसी अभियान के चलते पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है ।
आपको बता दे कि पुलिस अधीक्षक पूनम के दिशा निर्देश पर चलाए जा रहे बालहित अभियान के तहत शुक्रवार को पलिया कोतवाल दीपक शुक्ला ने मय हमराह के डाउनलोडिंग की दुकानों पर निरिक्षण किया जिसमें आयेदिन मिल रही शिकायतो के चलते न्यू अली कम्प्यूटर्स का निरीक्षण किया गया तो वहां उसके लैपटाॅप में काफी संख्या में अश्लील वीडियों मिली और वह उन वीडियों को मोबाइलों में लोड करता था ।जिसके कारण दुकान मालिक फैजल अली पुत्र रियाजुद्दीन निवासी मोहल्ला थाना कोतवाली पलिया को गिरफ्तार कर लिया गया और साथ ही लैपटॉप आदि बरामद कर लिया गया ।जिसके चलते मु. अ. सं. 5/19 धारा 292 भा. द. वि. व 67 A आई. टी. एक्ट पंजीकृत किया गया ।इस दौरान चौकी इचार्ज कल्लू सिंह सहित और सिपाही मौजूद रहे ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…