शाहरुख़ खान
कन्नौज. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बिना नाम लिये कटाक्ष किया है। सरकार द्वारा शराब बिक्री पर एक अतिरिक्त टैक्स गौसेवा के मद में जोड़ने के फैसले पर अखिलेश ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि देश में सभी स्लॉटर हाउस बंद कर दिए जाएंगे। उस समय ऐसा लगता था कि सभी स्लॉटर हाउस समाजवादी पार्टी के नेताओं के हैं। लेकिन इसमें बीजेपी के नेता भी शामिल थे। आज क्या हो रहा है? अखिलेश यादव ने कहा कि अब मुख्यमंत्री जी का कहना है कि गाय की सेवा करना है तो ज्यादा शराब पियो क्योंकि ज्यादा पियोगे तो ज्यादा टैक्स मिलेगा और उससे गाय की सेवा की जाएगी। यूपी सरकार ने गाय की रक्षा के लिए शराब पर अतिरिक्त सेस लगा दिया है।
कामधेनु योजना पर कटाक्ष करते हुवे उन्होंने कहा कि कामधेनु योजना इसलिए शुरू की गई थी जिससे उत्तर प्रदेश में दूध का उत्पादन बढ़ जाए लेकिन अब जिन लोगों ने बैंक से कर्ज लिया अब वह किश्त भी नहीं दे पा रहे होंगे। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार आएगी को तो हम इस योजना के तहत लिए गए कर्ज का सारा ब्याज माफ कर दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के साथ मंच पर सांसद डिंपल यादव भी मौजूद थीं और वह कार्यकर्ताओं के नारों बीच सभी सवालों के जवाब दे रहे थे।
अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि इस बार ‘झूठ की सरकार’। गौरतलब है कि शनिवार को सपा और बीएसपी के गठबंधन को लेकर मायावती और अखिलेश यादव संयुक्त प्रेस कांन्फ्रेंस करने जा रहे हैं। गंगा सफाई को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि इसको लेकर सरकार की नीयत साफ नहीं है। जब तक नीयत साफ नहीं होगी गंगा साफ नहीं होगी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…