आदिल अहमद/शाहरुख़ खान
नई दिल्ली: राफेल मुद्दे पर किरकिरी झेल रही केंद्र सरकार पर आलोक वर्मा के इस्तीफे के बाद और भी आरोप लगने लगे है. आलोक वर्मा के इस्तीफे को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र की मोदी सरकार को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया है। इस इस्तीफे का ठीकरा राफेल मुददे पर फोड़ते हुवे उन्होंने कहा है कि राफेल सौदे की जांच करना चाह रहे आलोक वर्मा को हटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरा जोर लगा रखा था।
केजरीवाल ने कहा कि ‘मेरे ऊपर इन लोगों (केंद्र सरकार) ने इतनी रेड कराईं, मेरे ऊपर सीबीआई की रेड कराई, मेरे ऊपर पुलिस की रेड कराई, मेरी 400 फाइलें मंगवाकर चेकिंग कर ली। लेकिन मुझे कोई डर नहीं था। सारी चेकिंग में एक पैसे की गड़बड़ी नहीं मिली।’ केजरीवाल ने कहा है कि ‘अब राफेल सौदे में घोटाला निकला। 600 करोड़ रुपये का जहाज इन्होंने (केंद्र सरकार) 1600 करोड़ में खरीद लिया। एक-एक जहाज पर एक हजार करोड़ रुपये बना लिए। कुल 36 जहाज खरीदे तो 36 हजार करोड़ रुपये बना लिए। उसकी जांच आलोक वर्मा करना चाह रहे थे तो बीते दो महीने से प्रधानमंत्री जी ने पूरा जोर लगा रखा था उनको हटाने के लिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…