Categories: BalliaUP

बलिया और देवरिया के बीच होगा फ़ाइनल मुकाबला

उमेश गुप्ता

बलिया. बिल्थरा रोड बलिया जिला बनाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में जीएम इंटर कॉलेज के मैदान में पांचवा दिन रविवार को अंतर्राज्यीय फुटबॉल सेमी फाइनल का मुकाबला प्रथम राउंड में बिल्थरा रोड स्पोर्टिंग टीम एवं बलिया के बीच खेला गया जिसमें बिल्थरा रोड के टीम ने बलिया को चार गोल करके एक तरफा पराजित कर दिया पहले ही राउंड में तीन गोल दागकर विपक्षी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया एवं दूसरे राउंड में एक गोल और मारकर बलिया को एक तरफा पराजित कर दिया

दूसरी मैच अदरी देवरिया के बीच फाइनल खेला गया जिसमें दोनों टीमों ने बराबर का टक्कर देते हुए 5 गोल मारकर बराबरी पर मुकाबला था दोनों ही टीमों का जोश उत्साह से भरा कांटे की टक्कर देखने को मिली तो बराबरी पर मैच छूट जाने के बाद देवरिया ने अदरी को पेनाल्टी मारकर जीत दर्ज कर ली. कल फाइनल मैच देवरिया बिल्थरा रोड के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीम मजबूती के साथ कल मैदान में उतरेगी. अब देखना यह है कि कौन फाइनल मैच जीती है.

pnn24.in

Recent Posts