अंजनी राय
नई दिल्ली. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ढीली के एम्स से डिस्चार्ज हो गए हैं। एम्स के डॅाक्टरों ने 15 दिन तक अमित शाह को आइसोलेशन में रखने की सलाह दी थी।
गौरतलब है कि एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में शाह का इलाज चल रहा था। जांच में शाह एच1एन1 वायरस के मिशिगन स्ट्रेन पीड़ित मिले थे। ये स्ट्रेन वर्ष 2016 में भारत में पहली बार सामने आया था। तब से लेकर अब तक हर वर्ष हजारों लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। डॉक्टरों ने कहा था कि उन्हें डिस्चार्ज होने के बाद भी करीब दो सप्ताह तक बेड रेस्ट लेना होगा।
बीते बुधवार को होने वाली कमेटी की बैठक शाह की अस्वस्थता के कारण टालनी पड़ी थी। इसी महीने गठित 17 कमेटियों को आम चुनाव के लिए रोडमैप तैयार कर लेना था। इन दिनों भाजपा के कई नेता अस्वस्थ हैं। वित्त मंत्री जेटली इलाज के लिए अमेरिका गए हुए हैं। कयास यहां तक हैं कि वे एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश नहीं करेंगे। जेटली के न होने से प्रचार समिति की पहली दो बैठकों में चुनावी थीम और मुख्य नारा तय नहीं हो सका था। केंद्रीय मंत्री प्रसाद को भी एक हफ्ते बेड रेस्ट पर रहना होगा तो, शुगर लेबल बढ़ने के कारण मुंबई में मंच पर बेहोश हुए गडकरी भी स्वस्थ नहीं हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…