Categories: BalliaUP

मध्यरात्रि में लगी भीषण आग , सात वर्षीय बच्चे की जल कर मौत

अंजनी राय

बांसडीह( बलिय) : बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के खादीपुर मलाहीचक गाँव मे मध्यरात्रि में भीषण आग लगने की घटना हुई है। इस भीषण अग्निकांड में जहां लगभग एक दर्जन मड़हो के खाक होने की खबर है वही मड़हे में सो रहे सात वर्षीय बालक की जलकर मरने की भी सूचना है।

मध्यरात्रि में लगी इस आग से मची अफरातफरी में बच्चे के परिजन उसको बाहर निकालना भूल गये जिससे बालक की दर्दनाक मौत हो गयी।

pnn24.in

Recent Posts