अंजनी राय
बलिया: गणतंत्र दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में हुआ। वहां आयोजित भव्य परेड की सलामी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने ली। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों व सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अपने सम्बोधन में तिवारी ने कहा कि हम सबके लिए यह गौरव का दिन है। उन्होंने देश को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए पीएम मोदी के प्रयासों को विस्तार से बताया।
स्कूली बच्चों ने प्रस्तुत किए शानदार कार्यक्रम
पुलिस लाईन में आयोजित कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। खासकर कैस्टरब्रिज स्कूल बसंतपुर के छात्रों ने सर्जिकल स्ट्राइक का मंचन किया। वहीं प्राथमिक विद्यालय हल्दी की छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुति से मौजूद सभी का मन मोह लिया। मंत्री ने कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला जज प्रमोद कुमार, जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत, एसपी देवेंद्र नाथ, एएसपी विजयपाल सिंह, समस्त क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष व सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…