अंजनी राय
बलियाः बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत टाउन हाल में एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित हुई। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने कहा कि बेटे ही नहीं, बल्कि बेटियां भी माता-पिता का नाम रोशन करतीं हैं। इसके कई उदाहरण हम सबके बीच है। बलिया की बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। इसका उदाहरण कार्यक्रम में मौजूद उत्कृष्ट कार्य करने वाली दर्जनों बेटियां है।
जनपदवासियों को इनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाने और उनको शिक्षित करने के लिए सरकार अनेक प्रयास कर रही है। लेकिन वह काफी नहीं है। इसके लिए समाज के हर तबके को जागरूक होना होगा। बेटियों को उच्च शिक्षा दी जाए तो वह भी बुलंदियों को छुवेंगी। अंत में प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिया कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम हमेशा आयोजित हो।
कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें प्राइमरी स्कूल को कान्वेंट स्कूल जैसा बनाने वाली दर्जन भर शिक्षिकाएं शामिल थी। रामरती बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए प्रस्तुत कर बेटी के महत्व को समझाने का प्रयास किया। कार्यक्रम में डीआईओएस भास्कर मिश्र, बीएसए संतोष राय, अतुल तिवारी, प्रोबेशन कार्यालय की अर्चना दूबे, जेपी यादव, हरिकेश आदि मौजूद थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…