अंजनी राय
बलियाः टाउन हाल में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में जिलाधिकारी को बाहर टहल रही बालिकाएं दिख गयी। वह शहर में घुमकर भीख मांगने वाली बच्चियां थीं। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रोबेशन अधिकारी को भेजकर उन आधा दर्जन बच्चियों को बुलवाया। सभी को डायरी व पेन देते हुए पढ़ाई के लिए नजदीकी प्राथमिक स्कूल में जाने को कहा।
सभी बालिकाओं से उनका पता पूछा और बीएसए को निर्देश दिया कि इन बच्चियों के अभिभावक से मिलें। सभी को स्कूल भेजे जाने को प्रेरित करें। जिलाधिकारी के इस कार्य की वहां मौजूद हर कोई सराहना करता दिखा। वहीं जिलाधिकारी से प्रेरित होकर जिला विद्यालय निरीक्षक भास्कर मिश्रा ने भी तत्काल उन बच्चों के लिए बाजार से स्वेटर मंगवाया और सभी को वितरित किया। इस तरह अधिकारियों के हाथों उपहार पाकर सभी बच्चियां खुशी से उछलती हुई अपने घर की तरफ निकल पड़ी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…