उमेश गुप्ता
बिल्थरारोड (बलिया)। क्षेत्रीय सपा के पूर्व विधायक गोरख पासवान ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि उप्र में योगी आदित्यनाथ की सरकार का काम काज अब वास्तव में समझ में आने लगा है। प्रदेश में अपराध नियंत्रण पर जहां फेल है वहीं गो तस्करी के नाम पर किसानों का फसल नुकसान कराने व मार्ग दुर्घटना कराने के लिए गो वंशो को खुलेआम छुट्टा छोड़ दिया है। पशु आश्रय के माध्यम से इन पर भी नियंत्रण खाली ही जा रहा है।
कहा कि सड़कों पर सरेआम छुट्टा पशु विचरित कर रहे हैं। उन्हें कोई चारा तक देने वाला नही है। इस स्थिति में वे किसानों के खेत में जाकर उनके लहलहाती फसल को नष्ट कर नुकसान पहुंचा रहे हैं। आये दिन सड़कों पर इन पशुओं के कारण दुर्घटनायें हो रही है। लोग मौत के मुंह में चले जा रहे हैं। पूर्व विधायक ने इन अवारा पशुओं से निजात पाने के लिए शासन व प्रशासन से जनहित में निजात दिलाने की मांग की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…