Categories: Health

आयोजित हुआ निःशुल्क नेत्र शिविर

उमेश गुप्ता

बिल्थरारोड (बलिया) नईमुल्लाह मेमोरियल एजुकेशन एंड चैरिटेबल हॉस्पिटल सोसायटी के तत्वावधान में मंगलवार को चौकिया मोड़ स्थित आई केयर सेंटर पर निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 800 मरीजों की आंखों की आधुनिक मशीनों से जांच कर दवायें वितरित की गई।

चौकिया निवासी आईएएस अधिकारी संजय चौरसिया ने फीता काटकर शिविर का उद्घाटन किया। शिविर को संबोधित करते हुए चौरसिया ने कहा कि नेत्र चिकित्सा शिविर का लाभ उठाकर नेत्र रोगियों को काफी सुविधा होगी।प्रधान उमेश चौरसिया ने शिविर से लाभ उठाने की अपील की। शिविर में डॉ एमआई नदवी,डॉ आइजर, डॉ आलमगीर,डॉ काशिफ अंसारी आदि नेत्र चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। इस मौके पर मोहम्मद कुदसी, आसिफ इकबाल, विजय कुमार,अम्मार, यासीर असद,आमिर आदि मौजूद रहे।

 

pnn24.in

Recent Posts