प्रत्युष मिश्रा
बांदा। बांदा-चिल्ला मार्ग पर एक शाॅपिंग काम्पलेक्स के समीप शनिवार की दोपहर को नशेबाज युवक तेज गति से कार दौड़ा रहे थे। अनियंत्रित कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। रिक्शा चालक समेत उसमें सवार इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक आडीटर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनो घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर पाकर बैंक कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहां से बैंक आडिटर को कानपुर रेफर किया गया है।
ई-रिक्शा चालक मासूद खां और जयंत श्रीवास्तव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद कुछ लोगों ने घायलों को उठाया जबकि कुछ लोगों ने कार सवारों को पकड़ा। कार को एक किनारे खड़ा कराने के बाद दोनो घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में घायल मासूद और जयंत श्रीवास्तव का उपचार किया गया। खबर पाकर बैक के अधिकारी और कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए। जिला अस्पताल से प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद आडिटर जयंत श्रीवास्तव को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…