फारुख हुसैन
बेहजम खीरी थाना नीमगांव क्षेत्र के भदूरी गाँव के उत्तर ब्रम्हदेव बाबा के स्थान के पास झूला के पेड़ से लटकता मिला एक युवक का शव। ग्रामीणों की सूचना पर नीमगांव पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर शव को कब्जे मे लेकर शव विच्छेदन ग्रह भेज दिया।
नीमगांव थाना क्षेत्र के भदूरी गाँव के उत्तर ब्रम्हदेव बाबा के स्थान के पास शिवपुरी निवासी रामकुमार के गन्ने के खेत की मेंड के पास लगे झूले के पेड़ मे 30 वर्षीय युवक का शव पैंट से लटकता हुआ मिला। जब भदूरी गाँव के लोग नित्यक्रिया के लिये गॉव के बाहर खेतो की तरफ गये तो देखा गया तो गाँव मे चर्चा फैल गयी। गाँव के लोगों ने सूचना नीमगांव पुलिस को दी। मौके पर पहुँची नीमगांव पुलिस ने क्षेत्र के दर्जनों गाँव के प्रधानों को सुचना दी गयी और वह सभी मौके पर पहुँचे।
लेकिन युवक की पहचान नही हो पाई। शव जब पेड़ से उतारा गया तो युवक के पाकेट से सम्सँग की पैड मोबाइल मिला। उसमे भी बैटरी चार्ज नही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। उसके बाद नीमगांव पुलिस ने मोबाइल चार्ज किया। तब मोबाइल के जरिये उसकी शिनाख्त सलिकराम पुत्र चंद्र कुमार 30 निवासी टिकरा कला महोली सीतापुर के रुप मे हुई। नीमगांव इंसपेक्टर पान सिंह ने बताया परिजनों ने बताया है कि युवक दो बार सिविल सर्विस की परिक्षा दे चुका है। इस समय एलएलबी की तैयारी कर रहा था। मृतक के पिता चंद्रकुमार ने बताया सलिकराम डिप्रेशन मे रह रहा था। छोटी नौकरी करना नही चाह रहा था, बड़ी नौकरी की तलाश मे था।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…