प्रदीप दुबे विक्की
वाराणसी.पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी इलाहाबाद रेल खंड पर बिजली से संचालित इलेक्ट्रानिक इंजन से ट्रेन चलाने की कवायद शुरू कर दी गई है । गुरुवार को मुख्य संस्थायुक्त ए के जैन, मंडल रेल प्रबंधक एस के झा ,मुख्य परिचालन प्रबंधक, चीफ इंजीनियर इलेक्ट्रानिक सहित विभाग के अन्य अधिकारियों के साथ विशेष ट्रेन से रेलवे ट्रैक के साथ जगह जगह लगे ट्रासंफार्मर आदि का निरीक्षण किया । निरीक्षण करते हुए मडुआडीह पहुचे जहाँ से शाम पाच बजे स्पेशल ट्रेन इलेकट्रानिक इंजन के साथ ट्रायल पर निकली जो एक सौ साठ की रफ्तार से अधिकारियों को लेकर इलाहाबाद पहुँची।
गुरुवार को सुबह इलाहाबाद से विशेष निरीक्षण यान पर सवार होकर निकले मंडल रेल प्रबंधक की टीम दारागंज, झूसी, हड़िया ञानपुर रोड, माधोसिंह आदि स्टेशनो का निरीक्षण किया। कुछ स्टेशन व चिन्हित प्वाईटं पर रुक कर निरीक्षण करते हुए मडुआडीह चले गये। निरीक्षण के समय डीजल इंजन लगाकर डी आर एम स्पेशल से मड़ुआडीह पहुचने के बाद डीजल की जगह इलेक्ट्रानिक इंजन लगा कर एक सौ साठ की रफ्तार से स्पेशल ट्रेन दौड़ा कर इलाहाबाद पहुचे अधिकारियों ने ट्रायल पूरी कर संतुष्टि जाहिर की । स्पेशल ट्रेन में आला अधिकारियों के साथ विभाग से जुड़े सभी प्रमुख अधिकारी शामिल थे।सिग्नल फेल हो जाने के कारण स्पेशल ट्रेन दो मिनट अहिमनपुर मे रुकी रही ।ट्रायल पूरा हो जाने पर अब इलेक्ट्रानिक इंजन दौड़ने मे अधिकारियों के आदेश का इंतजार बाकी है ।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…