Categories: Crime

10 लीटर अवैध देशी शराब सहित एक अभियुक्त गिरफ्तार

तबजील अहमद

कौशाम्बी. कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी चौकी इंचार्ज राजीव नारायण सिंह पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार चलाए गए अभियान में नौडिया गांव में छापा मार 10 लीटर अवैध शराब सहित गलगल पुत्र दुर्गा पासी को दबोच लिया। भरवारी चौकी इंचार्ज राजीव नारायण सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सिंघिया पुलिस टीम अपने सिपाहियों के साथ नौडिया गांव में दबिश दी।

पकड़े गए व्यक्ति की पहचान गलगल पुत्र दुर्गा पासी निवासी नौडिया के रूप में हुई है। राजीव नारायण सिंह ने एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्त को लिखा पढ़ी कर अधिनियम के तहत जेल भेज दिया।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts