प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) कोतवाली क्षेत्र के दुर्गागंज मार्ग स्थित ज्ञानपुर देहाती नहर पुलिया के समीप आज शुक्रवार की रात बाइक की चपेट में आकर 55 वर्षीय वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौका पाकर बाइक सवार अपने वाहन को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञानपुर देहाती निवासी 55 वर्षीय वृद्ध रामराज पुत्र स्वर्गीय कमला शंकर रात को दुर्गागंज मार्ग स्थित नहर पुलिया के समीप ज्ञानपुर देहाती में अपने घर की तरफ सायकिल से जाते जैसे ही घूमा, तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिसके चलते वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया । घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने जिला चिकित्सालय चेत सिंह में भर्ती कराया । जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…