रूपेंद्र भारती
घोसी/मऊ. घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गाँव में 15 जनवरी को हुए मारपीट के बाद ईलाज के दौरान घायल 16 वर्षीय राजदीप के मारने के मामले में गैर इरादतन हत्या के नाबालिग आरोपी 15 वर्षीय एक युवक को घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बीडी पाण्डेय ने बस स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के हाजीपुर गांव में 15 जनवरी की शाम को घर के बगल में घूमते समय राजदीप यादव की पडोसी शिवकुमार एवं उसके परिजनों से विवाद होने के बाद मारपीट हो गयी थी। जिसमे राजदीप को घोसी क्षेत्र के एक निजी चिकत्सालय में इलाज हेतु भर्ती कराया गया था। जहाँ से जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया था। जहाँ से आज़मगढ़ के एक निजी अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जहाँ पर राजदीप ने दम तोड़ दिया था। जिसके सम्बन्ध में राजदीप के पिता रामअवध यादव ने गैर इरादतन हत्या के आरोप में 15 वर्षीय शिवकुमार यादव सहित तीन लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे से 15 वर्षीय नाबालिग शिवकुमार यादव को घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बीडी पाण्डेय ने बस स्टेशन घोसी के पास से गिरफ्तार कर सम्बंधित धाराओं में चालान कर दिया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…