प्रदीप दुबे विक्की
“ज्ञानपुर, भदोही। 70वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भदोही पुलिस को उस समय गौरवान्वित होने का अवसर मिला, जब भदोही पुलिस के 2 जवानों को उनकी वीरता और साहस के लिए वाराणसी पुलिस लाइन में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के तहत पुलिस प्रशंसा के मेडल से उन्हें सम्मानित किया गया।
अपने साहस व पराक्रम से जनपद में अपराधियों के हौसले को पस्त करने वाले व लापता बच्चों का पता लगाने वाले औराई थाना प्रभारी सुनील दत्त दूबे को पुलिस प्रशंसा के लिए पदक तथा लगातार अपराधियों के दांत खट्टे कर अपराध को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले क्राइम ब्रांच के जवान सचिन कुमार झा को पुलिस प्रशंसा के लिए मेडल प्रदान किया गया। भदोही पुलिस के जवानों को अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी टीवी रामा शास्त्री ने पुलिस लाइन में आयोजित समारोह के दौरान मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उन्हें सम्मानित किया । दोनों पुलिस के जवानों को सम्मान मिलने के बाद पुलिस महकमे के अलावा जनपद वासियों में हर्ष व्याप्त है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…