संजय ठाकुर
मऊ : 26/01/2019 को प्राथमिक विद्यालय भरथिया कादीपुर अंग्रेजी माध्यम, कोपागंज मऊ में गणतंत्र दिवस की 70 वीं वर्षगांठ बड़ी धूम-धाम से मनाई गयी। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, ग्राम प्रधान रामअवध चौहान, तथा गाँव के अनेक गणमान्य जान उपस्थित थे।
पूरे जनपद सर्वाधिक नामांकन करने वाला यह विद्यालय बहुत ते से अपने आस पास के सभी स्कूलो को पीछे करता हुआ आगे बढ़ रहा है। जिसकी चर्चा आस पास के अतिरिक्त पुरे जनपद में है। इसके पश्चात ‘जलवा-जलवा’, ‘आई लव माई इंडिया’ आदि गीतों पर सरोज चौहान, अनामिका सिंह, हरि प्रिया, अंतिमा प्रजापति, बबिता, ख़ुशी, खुशबू, अंशिका। अंत में “ना है तो पापा शराब मत पीना” ने वहाँ उपस्थित लोगो को सोचने पर मजबूर कर दिया। हरिप्रिया ने ‘माँ’ पर आधारित एक मार्मिक गीत सुनाया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ग्राम विकास अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए ग्रामवासियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यपक अरविन्द कुमार आर्य ने गणतंत्र दिवस का महत्त्व बताते हुए वहाँ उपस्थित लोगों को अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का बोध कराया। इसी के साथ ही पुरे विद्यालय परिवार आये हुए सभी अतिथियो एवं ग्रामवासियो का आभार एवम् धन्यवाद किया।
इस अवसर पर सुनील यादव, रामविजय, सुदामा वर्मा, मनोज यादव, हरीश चौहान, मती चंद्रावती आदि अध्यापकगणों के साथ-साथ विनोद कुमार, अरविन्द सिंह, रविन्द्र सिंह, पिंटू चौहान, छोटेलाल मौर्य, सुभाष, संजय मौर्य, आँगनबाड़ी, रामआधार, सूर्यप्रकाश चौहान, कांत चौहान, रमेश चौहान, आदि अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…