प्रदीप दुबे विक्की
गोपीगंज,भदोही। नगर मे पेट्रोल पंप के समीप गैस सिलेंडर लदे वाहन से रुपये से भरा बैग उस समय गायब हो गया जब वाहन चालक टायर लेकर पंचर बनवाने गया था। बैग गायब हो जाने से परेशान चालक ने थाने मे तहरीर दी है।
औराई थाना क्षेत्र के चक मसूद निवासी जाबीर अली सगंम गैस एजेंसी का पिकअप वैन लेकर मंगलवार को गैस वितरण करने निकले थे। सायंकाल वापस लौटते समय गोपीगंज नगर मे टायर पंचर हो गया। टायर का पंचर बनवाने के लिए पेट्रोल पंप के समीप उत्तरी लेकिन पर वाहन खड़ी कर दक्षिणी लेन पर चले गये। इस दौरान किसी ने गेट खोल उसमे रखा बैग गायब कर दिया।
पंचर बनवा कर वापस लौटने पर बैग गायब देख परेशान हो गए। काफी प्रयास के बाद बैग का कुछ पता न चलने पर थाने मे तहरीर दी। अवगत कराया कि बैग मे लगभग तीस हजार नकद और एजेंसी के कागज व अन्य सामान रखा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…