Categories: Crime

विवाहिता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप,पुलिस ने लिया हिरासत में

प्रदीप दुबे विक्की

गोपीगंज, भदोही। थाना क्षेत्र के खत्रीपुर गांव निवासी विवाहिता ने गांव के ही एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस आरोपी युवक को हिरासत मे ले कर मामले की जांच कर रही है।

गांव निवासी दो बच्चों की मा ने थाने मे तहरीर देकर स्वजातीय युवक दीपक के उपर घर मे घुस कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। अवगत कराया कि सोमवार को जब वह घर मे अकेली थी युवक घर मे घुस गया और डरा धमका कर दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस युवक को हिरासत मे ले लिया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts