करिश्मा अग्रवाल
नई दिल्ली: सीबीआई ने कथित भ्रष्टाचार के एक मामले में गुरुवार को भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक सहित 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यहां लोदी रोड इलाके में स्थित खेल प्रशासक के कार्यालय में छापे के दौरान गिरफ्तारियां की गईं। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने साई के निदेशक एसके शर्मा, कनिष्ठ लेखा अधिकारी हरिंदर प्रसाद, सुपरवाइजर ललित जॉली और यूडीसी वीके शर्मा को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा निजी ठेकेदार मंदीप आहूजा और उनके कर्मचारी यूनुस को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी पर आरोप है कि 19 लाख रुपये का बिल लंबित था और इसे मंजूरी प्रदान करने के लिए साई अधिकारी तीन प्रतिशत राशि की मांग कर रहे थे।
गिरफ़्तारी पर खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि कुछ दिन पहले हमें खबर मिली कि हमारे खेल विभाग के कुछ अधिकारी भ्रष्टाचार कर रहें हैं। हम उनका तबादला कर सकते थे, लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं होता। हमने यह सूचना जांच एजेंसी को दी। उन्होंने कुछ महीनों की जांच के बाद आज रेड करके खेल विभाग के कुछ अधिकारियों को गिरफ्तार किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…