Categories: Crime

मध्य प्रदेश – भाजपा के कद्दावर नेता प्रह्लाद बन्द्वार की गोली मार कर हत्या

मंदसौर। मंदसौर नगर पालिका के अध्यक्ष और भाजपा के कद्दावर नेता प्रहलाद बंदवार को गुरुवार शाम अज्ञात बाईक सवार ने बीपीएल चौराहे पर जिला सहकारी बैंक के सामने शाम करीब 7.10 मिनट पर गोली मार दी। हमलावर बुलेट पर सवार था। घटना की सूचना आग की तरह पूरे जिले ही नहीं आसपास भी फैल गई और बाज़ार बंद हो गये। घटना के बाद भाजपा नेता को पास के एक अस्पताल पहुचाया गया जहा मौत की पुष्टि हुई।

जानकारी के अनुसार नप अध्यक्ष प्रहलाद बंदवार शाम करीब 7 बजे जिला सहकारी बैंक के बाहर खड़े थे। तभी बीपीएल चौराहे पर बुलेट पर सवार अकेले व्यक्ति ने पास आकर उन्हें सिर पर गोली मार दी। मोटर साइकिल सवार हमलावर गोली मारने के बाद अपनी मोटरसाइकिल घटनास्थल पर ही छोड़कर पैदल भाग खड़ा हुआ। पुलिस इलाके की नाकेबंदी कर आरोपी को तलाश रही है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मंदसौर में सनसनी फैल गई है। बाजार बंद हो गए हैं और भारी संख्या में लोग जिला चिकित्सालय में इकट्ठा हो गए हैं। पुलिस प्राथमिक तौर पर जमीन विवाद के चलते हुई घटना बता रही है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts