फारुख हुसैन
लखीमपुर (खीरी). सदर कोतवाली पुलिस के सामने एक बार फिर बदमाशों ने घुटने टेक दिए हैं। पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। जबकि आम जनमानस चैन और सुकून की नींद सो रहा है। आपको बता दें कोतवाली पुलिस ने बीती रात को ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए पांच बदमाशों को लूट के माल समेत गिरफ्तार किया है। जिसमें एक बदमाश पर 10000 का इनाम घोषित है।
कोतवाली पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की आधा दर्जन से अधिक बदमाश कई जगह से सामान लूटकर पीलीभीत बस्ती हाईवे की तरफ जा रहे हैं। इस सूचना पर शहर कोतवाल अशोक पांडे और इस्पेक्टर क्राइम ऋषि देव सिंह ने भारी पुलिस फोर्स लेकर सलेमपुर कौन गांव के पास बदमाशों की घेराबंदी की। इधर बदमाशों ने अपने आप को फंसता देख ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। जवाबी फायरिंग में बदमाशों के हौसले पर पस्त हो गए और इस मुठभेड़ के दौरान पांच बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ गए। जबकि 3 अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। बदमाशों के पास लूटे गए सोने चांदी के आभूषण और तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं। सदर कोतवाली की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद एक बार फिर अपराधियों में हड़कंप मच गया है। इधर पुलिस अधीक्षक खीरी पूनम ने कोतवाली पुलिस की कार्यशैली की सराहना की है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…