प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त तथा अपराध पर अंकुश लगाने के मकसद से आज मंगलवार की देर शाम कई थानेदारो के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों पूर्व महिला उत्पीड़न की शिकायत में लापरवाही पर गोपीगंज के प्रभारी को लाइन हाजिर कर भदोही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नवीन तिवारी को गोपीगंज कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही चौरी, दुर्गागंज, ऊंज के भी थानेदारों को ईधर से उधर कर दिया है। बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक राजेश एस ने वांछित अपराधियों और फरार वारंटी ओं की गिरफ्तारी करने में लापरवाही बरतने को लेकर थानाध्यक्षों को फटकार लगाते हुए चेतावनी दी कि थानेदार अपने अपने टारगेट पूरा नहीं करते हैं , तो उन्हें कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।
थानाध्यक्षोंं को यह भी चेताया कि वह अपराध-अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतेंगे। थानों पर शिकायत लेकर जाने वालों से थानाध्यक्ष मुंशी और अन्य कर्मियों द्वारा सम्मानजनक व्यवहार नहीं करने के भी कुछ मामले प्रकाश में आए हैं। जिसकी शीघ्र ही जांच कराई जाएगी कहा कि यदि थानों में किसी भी पीड़ित फरियादी से दुर्व्यवहार किया गया, तो संबंधित पदाधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे। शराब पर पाबंदी के बाद भी कई थानों के इलाकों में शराब बनाने की सूचना को लेकर उन्होंने थानाध्यक्ष को चेताया थानाध्यक्ष यह पूर्ण रूप से सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में स्प्रिड माफिया या अवैध शराब के कारोबारी काम ना करें। वही जेल से छूटे अपराधी कहां आ-जा रहे हैं, किससे मिल रहे हैं , उनके संपर्क में कौन-कौन से लोग हैं। जानकारी रखने व कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…