Categories: Crime

रहस्यमय हालत में विवाहिता की जलकर मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

प्रदीप दुबे विक्की

ज्ञानपुर(भदोही) रविवार की देर शाम दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामनगर बगाही गांव में रहस्यमय हालत में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। पिता के मुताबिक उसकी बेटी को पहले मारा गया फिर जलाया गया है। घटना रविवार को देर शाम की बताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामनगर बगाही गांव में ब्याही विवाहिता रंजना देवी 25 वर्ष की आग से जलकर रहस्यमय हालत में मौत हो गई । झुलसी अवस्था में उसे सुरियांवा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया , जहां चिकित्सकों ने हालत चिंताजनक देख उसे जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह रेफर कर दिया। एंबुलेंस द्वारा जिला चिकित्सालय लाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई । मृतक विवाहिता रंजना देवी का मायका कटका, झूंसी जनपद इलाहाबाद में बताया गया। विवाहिता के पिता दिनेश कुमार भी रात में अस्पताल पहुंचे ।

बेटी की लाश देखकर रोते हुए बताया कि वह 2014 में धार्मिक रीति-रिवाज से धूमधाम से बेटी रंजना की शादी किया था । शादी के बाद रंजना देवी का पति विकास पुत्र स्वर्गीय स्वामीनाथ अक्सर मेरी बेटी को मारता पीटता रहता था , और ससुराल वाले भी प्रताड़ित करते रहते थे । इसके बाद उसकी रहस्यमय हालत में मौत हो गई । मृतका की मां वित्तन देवी का रो रो कर बुरा हाल है । मृतका को 03 साल की पीहू नामक पुत्री तथा एक पुत्र वशुभ बताया गया है। समाचार दिए जाने तक मौके पर पुलिस नहीं पहुंच सकी है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts