Categories: Crime

तीन पिकअप पर लदे 9 गौवंशो के साथ नौ पशु तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे

रूपेंद्र भारती

घोसी /मऊ : घोसी कोतवाली पुलिस ने बंध हेतु बिहार ले जाते समय तीन पीकअप पर लदे नौ गो वंशीय पशुओं के साथ नौ पशु तस्करों को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं में चालान कर दिया।

घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक बीडी पाण्डेय ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घोसी नगर के दक्षिणी छोर पर नदवासराय रोड के समीप मिर्जाजमालपुर हाईवे पुलिया के पास से तीन पीकअप पर सात गाय, एक बछिया एवं एक बछड़ा को ठूंस ठूंस कर बंध हेतु बिहार लें समय रंगे हाथ पकड़ने के साथ ही आजमगढ़ जिले के जहांनागंज थाना क्षेत्र के कड़ासय निवासी अबुलाश पुत्र स्वर्गीय छीताबु ,आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाने क्षेत्र के शेखमौली गाँव निवासी अरविन्द यादव पुत्र सीताराम, अबुल मजीद पुत्र वकील, मऊ जनपद के मुहम्मदाबाद थाने क्षेत्र के हरनाशाह गाँव निवासी सुहैल पुत्र जब्बार, एखलाख पुत्र वकील, अंसार पुत्र मोदी, चिरैयाकोट थाने क्षेत्र के चकसहजा निवासी राजन पुत्र स्वर्गीय गौतम, शैलेन्द्र कुमार पुत्र राम दुलारे राम के साथ ही घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुस्कुरा गाँव निवासी आलम पुत्र स्वर्गीय हाफिज को भी गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध गो हत्या निवारण एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया हैं।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts