Categories: Crime

नोट दुगना करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 04 अर्न्तप्रान्तीय शातिर जाली नोट तस्कर/फ्राड गिरफ्तार,

संजय ठाकुर

मऊ: पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र वास्तव एवं क्षेत्राधिकारी नगर आलोक जायसवाल के कुशल नेतृत्व में स्वाट टीम प्रथम व थाना कोतवाली पुलिस को उस समय अहम सफलता हाथ लगी जब जरिये मुखबिर की सूचना पर कि जाली करेन्सी नोटों की धोखा धड़ी करके भोले भाले लोगों की नोट दो गुना करने वाला गिरोह रेलवे स्टेशन के बाहर पार्शल के सामने सड़क पर एक चार पहिया गाड़ी में मौजूद है।

इस सूचना पर तत्काल मौके पर दबिश देकर समय करीब 04.50 प्रातः उक्त चारपहिया वाहन को घेरकर वाहन में रखे भारी मात्रा में जाली नोट बरामद कर वाहन में बैठे चारों शातिर व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 09/19 धारा 419/420/498क/489ख/489ग भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया।

गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण-

1. सन्नी सिंह पुत्र स्व0 योगेश्वर सिंह निवासी नरेन्द्रपुर थाना आन्दर जिला सिवान (बिहार)।
2. शशीकान्त कुमार राम उर्फ पवन पुत्र बच्चा प्रसाद निवासी निवासी कैम्प विछिया थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर।
3. रविन्द्र कुमार राय पुत्र जिउत राय निवासी बासोपट्टी थाना बनकटा जनपद देवरिया।
4. बलवन्त सिंह पुत्र शेषनाथ सिंह निवासी वासोपट्टी थाना बनकटा जनपद देवरिया।

बरामदगी-

1. 04 लाख 58 हजार रुपये नकली जाली नोट भारतीय रिजर्व बैंक।
2. 10 लाख 60 हजार रुपये भारतीय बच्चों का बैंक।
नोट- कुल बरामद जाली रुपये- 15 लाख 18 हजार रुपया

गिरफ्तारकर्ता पुलिस टीम-

उ0नि0  बी0के0 सिंह प्रभारी स्वाट टीम प्रथम/सर्विलांश प्रभारी, उ0नि0  अमित कुमार मिश्रा, हे0का0 जवाहर लाल सरोज, का0 तौसीफ खाँ, का0 नीरज शर्मा, का0 अनिल यादव, का0 विवेक पाण्डेय व आरक्षी चालक शत्रुघन यादव स्वाट टीम जनपद मऊ। निरीक्षक पंकज कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर, उ0नि0 शिवसागर यादव चौकी संस्कृत पाठशाला कोतवाली, उ0नि0 रमेश कुमार चौकी हट्ठीमदारी कोतवाली, का0 अरविन्द गुप्ता, का0 धर्मेन्द्र यादव, का0 विकास रंजन व आरक्षी चालक रविन्द्र यादव थाना कोतवाली नगर जनपद मऊ।

उक्त गिरफ्ताकर्ता पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 20,000/ रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts