फारुख हुसैन
पलिया कलां खीरी। जिले के तराई इलाकों में सर्दी अपना कहर लगातार बरपाती जा रही है मनुष्य क्या पशु पंक्षी भी हाड़ कपाने वाली सर्दी से परेशान हो चुका है और इस कपकपाने वाली सर्दी से शासन हो या फिर प्रशासन सभी अलर्ट हो चुका है और जनमानस की समस्या को देखते हुए ही जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह और पुलिस अधीक्षक पूनम ने रातों में मय अमराह के शहर में घूमकर बेबस और मजबूर लोगों को गरम कपड़े और कंबल बाटे साथ ही रैन बसेरों यथास्थिति भी जानी , स्थिति खराब होने पर जिम्मेदारों को कड़ी फटकर भी लगायी और पूरे जिले में सभी नगर पालिकों को आदेश भी दिया कि नगर में हर चौराहों पर अलाव की व्यवस्था और नगर में जगह जगह हर सुविधा सहित रैन बसेरा को बनाने के सख्त निर्देश भी दिये,जिससे की आमजन को राहत महसूस हो सके ।परंतु उनके दिशा निर्देशो को दरकिनार रखते हुए पलिया नगर पालिका प्रशासन अपनी लापरवाही से बाज नहीं आ रहा है और नगर में रैन बसेरा तो दूर अलाव की भी व्यवस्था कहीं नजर नहीं आ रही है।
परंतु फिर भी पालिका प्रशासन अपनी लापरवाही के चलते कभी कभी ही अलाव की व्यवस्था करता है और न जाने कितने चौराहें हैं जहां अभी तक अलाव ही नहीं जलाये गये और रैन बसेरों की बात करें तो नगर में एकमात्र रैनबसेरा स्टेशन रोड पर बनाया गया है जो शायद ही कभी खुला हो और सुविधाओं की बात करें तो वहां पर केवल खाना पूर्ति ही की गयी है ।जब रैनबसेरों के पास मौजूद लोगों से बात की गयी तो उन्होने बताया कि रैन बसेरा खुलता ही नहीं हैं तो आमजन को राहत कहां से मिल सके। अब सवाल यह उठता है कि नगर पालिका में नगर वासियों की राहत के लिये जो बजट आता है तो वो कहां जाता हैं यह सोचनीय विषय है और एक सवाल यह भी है कि वैसे भी पलिया नगर पालिका भ्रष्टाचार से लिप्त रही हैं और वहां के बाबुओं पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगते आये हैं अब देखना यह है कि आला अधिकारी पालिका प्रशासन पर इस लापरवाही के लिये क्या कार्यवाही करता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…