प्रदीप दुबे विक्की
ज्ञानपुर(भदोही) कोतवाली अंतर्गत भुसौल गांव में बीती रात भू-संबंधी विवाद को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे और ईट पत्थर चले । जिसमें एक ही परिवार के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला चिकित्सालय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां देर रात हालत गंभीर होने पर उन्हें अन्यत्र रेफर कर दिया गया है । मामला जमीन संबंधी विवाद बताया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली ज्ञानपुर में तैनात होमगार्ड के परिजन जगदीश यादव, भोला यादव ,पन्चलाल आदि का दूसरे पक्ष के हरीनाथ यादव के परिजनों से जमीन संबंधी विवाद चला आ रहा है । रविवार को देर रात अचानक दोनों पक्षों के बीच हुई कहासुनी का विवाद मारपीट में बदल गया । जिसमें एक पक्ष के होमगार्ड जवान की ललकार पर उसके परिजन दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी डंडे लेकर टूट पड़े। जिसके चलते दूसरे पक्ष के फूलवती देवी 80 वर्ष, हरीनाथ यादव 60 वर्ष, अंजनी प्रसाद 25 वर्ष ,व एक अन्य महिला गंभीर रूप से हो गई । घायला- वस्था में सभी को जिला चिकित्सालय चेत सिंह लाया गया । जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने सभी घायलों को अन्यत्र रेफर कर दिया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…