अनिला आज़मी
सिडनी. (डेस्क). टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में पहली बार टेस्ट सीरीज में मात दी। भारत ने 71 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के घर में टेस्ट सीरीज जीती। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने वाली एशिया की पहली और विश्व की पांचवीं टीम बनी।
टीम इंडिया ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। चेतेश्वर पुजारा (193) और ऋषभ पंत (159 नाबाद) के दमदार शतकों की बदौलत टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी 167.2 ओवर में 622/7 के स्कोर पर घोषित की। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104.5 ओवर में 300 रन पर सिमटी। इस तरह टीम इंडिया को पहली पारी के आधार पर 322 रन की बढ़त मिली।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने को मजबूर किया। फॉलोऑन खेलते हुए मेजबान टीम ने अपनी दूसरी पारी में 4 ओवर में बिना किसी नुकसान के 6 रन बनाए। सिडनी टेस्ट के चौथे दिन यानी रविवार को सिर्फ 25.2 ओवर का खेल हो सका। पांचवें दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और अंपायरों ने इसे रद्द करने का फैसला किया।
टीम इंडिया की नई दीवार चेतेश्वर पुजारा को सिडनी टेस्ट में 193 रन की बेहतरीन पारी खेलने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। पुजारा को ही सीरीज में तीन शतक सहित कुल 521 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…