आदिल अहमद आफ़ताब फ़ारूक़ी
: दक्षिणी फ़िलिपीन के द्वीप मन्दानाव के शहर ज़म्बवांगा में स्थित मस्जिद में ग्रेनेड हमले से 2 लोग हताहत हो गये।
फ़्रांसीसी समाचार एजेन्सी एएफ़पी की रिपोर्ट के अनुसार सुबह सवेरे होने वाले धमाके के समय मस्जिद में पीड़ित सो रहे थे। घटनास्थल से प्राप्त होने वाली फ़ुटेज में देखा गया कि धमाके के परिणाम में इमारत के शीशे मस्जिद में बिखरे थे जबकि सुरक्षा बलों की भारी संख्या घटना स्थल पर मौजूद थी।
ज्ञात रहे कि दो दिन पहले कैथोलिक बाहुल्य वाले देश फ़िलिपीन में जोलो द्वीप के चर्च के बाहर दो धमाकों में 21 लोग हताहत हो गये थे। इस घटना की ज़िम्मेदारी दाइश की ओर से स्वीकार की गयी थी जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया था।
अधिकारियों का कहना था कि मस्जिद में ग्रेनेड हमले से 2 लोग हताहत और 4 घायल हुए किन्तु अभी तक इस बात के प्रमाण नहीं मिले कि यह चर्च हमले के बदले में किया गया।
ज्ञात रहे कि अधिकारियों की ओर से सार्वजनिक स्तर पर किसी भी व्यक्ति के घटना में लिप्त होने को चिन्हित नहीं किया गया है और नही किसी संगठन की ओर से इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की गयी है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…