आदिल अहमद आफ़ताब फ़ारूक़ी
: सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने कहा कि आतंकवाद से कठिन जंग के दौर में ईरान ने सीरिया का साथ दिया और हम इस मदद को कभी नहीं भूलेंगे।
दमिश्क दौरे पर गए इस्लामी गणतंत्र ईरान के उपराष्ट्रपति इसहाक़ जहांगीरी से मुलाक़ात में राष्ट्रपति बश्शार असद ने ईरान की इस्लामी क्रान्ति की 40वीं वर्षगांठ की बधाई दी और कहा कि दोनों देशों के संबंध पिछले चालीस साल में लगातार मज़बूत हुए हैं और कठिन समय में दोनों ही देश एक दूसरे के साथ खड़े रहे हैं यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
राष्ट्रपति असद ने आतंकवाद से लड़ाई में सीरिया की सरकार और जनता के प्रतिरोध का उल्लेख करते हुए कहा कि सीरिया के सभी क्षेत्रों को आतंकियों से आज़ाद कराने के बाद देश का पुनरनिर्माण सरकार की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है और हम चाहते हैं कि ईरान के सरकारी और निजी सेक्टर विभन्न भागों में सहयोग करें।
राष्ट्रपति असद ने ईरान और सीरिया के बीच अतीत में हुए समझौते पर अमल करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए कहा कि इस संदर्भ में अधिक प्रभावी रूप से काम करना चाहिए।
सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने इस्लामी क्रान्ति के वरिष्ठ नेता, ईरान की सरकार और जनता की सराहना करते हुए कहा कि हम सीरिया की जनता का हर प्रकार से समर्थन करने पर ईरान की जनता का दिल की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं।
इस्लमी गणतंत्र ईरान के उप राष्ट्रपति इसहाक़ जहांगीरी ने भी कहा कि सीरिया को आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध में विजय मिल चुकी है। उन्होंने दोनों देशों के संबंधों के विस्तार पर बल दिया और कहा कि हर चरण में इस्लामी गणतंत्र ईरान सीरिया के साथ खड़ा रहेगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…