शाहरुख़ खान
लखनऊ. बीती देर रात्रि विधानसभा में आतंकियों के घुस जाने की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। दरअसल एसएसपी कलानिधि नैथानी 26 जनवरी को विधानसभा के सामने से निकलने वाली परेड और गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रात मे विधानसभा के बाहर मॉकड्रिल करके लखनऊ पुलिस की सुरक्षा चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की हकीकत चेक करना चाहते थे। इसी क्रम में लखनऊ में कई जगहों पर मॉकड्रिल की गयी।
विधानसभा में आतंकियों के घुसने की खबर पाते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। इससे पहले वायरलेस से मैसेज भेजकर राजधानी के सभी थानों को विधानसभा मे आतंकियों के घुस जाने की बाबत सूचना दी गयी । यह सूचना मिलने के बाद पुलिस ने विधानसभा को छावनी में तब्दील कर दिया।
हालंकि इस मॉकड्रिल में कई पुलिस इंस्पेक्टर पास हुए तो कई फेल साबित निकले। इसी क्रम में गोमती नगर के विभूतिखंड थाना क्षेत्र के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान के सामने स्थित होटल फेयर फील्ड मैरियट पर एनएसजी और एटीएस कमांडो टीम ने भी मॉकड्रिल की । इस दौरान लखनऊ एसएसपी सहित कई थानों की फ़ोर्स ने इलाके में घेराबंदी की। एटीएस और एनएसजी के कमांडोज ने आतंकी को होटल से पकड़ने की मॉकड्रिल कर सुरक्षा व्यव्स्था की जांच-पड़ताल की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…