तारिक आज़मी
घटना कुछ इस प्रकार है कि रोहनिया थाना में दर्ज पास्को के एक अपराध में आरोपी सतीश कुमार की रोहनिया पुलिस ने अपने प्रयास से गिरफ़्तारी किया। लिखा पढ़ी के बाद आज उसको न्यायालय में पेश करने के लिये दो कांस्टेबल के साथ कचहरी भेजा गया। नियमो के अनुसार आरोपी को सीधे न्यायालय में पेश किया जाता है। मगर नियमो को ताख पर रख कर अपने पेट की आग को ठंडा करने के लिये सिपाहियों ने पहले चाय नाश्ते का दौर मुख्यालय के गेट पर चलाया और फिर उसके बाद आरोपी को लेकर अदालत में पेश किया। इन सिपाहियों को इसका भी डर नहीं था कि इसी रास्ते से जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान से लेकर समस्त उच्चाधिकारियों का आना जाना है। इसी जगह सभी पत्रकार मुख्यालय के समाचारों के संकलन के लिये इकठ्ठा रहते है। उनकी बहादुरी का आलम ये था कि हमारे द्वारा इस मामले में नाम वगैरह पूछे जाने के बावजूद भी ये इससे बेफिक्र रहे कि ये खबर का हिस्सा बन सकता है और ये आराम से चाय नाश्ते का लुत्फ़ उठाते रहे। अब देखना होगा कि कप्तान साहब उनको इस बहादुरी का क्या इनाम देते है ?
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…