आसिफ रिज़वी
मऊ। निजी चिकित्सालयों में इलाज में आये अधिक खर्च से टूट चुके गरीब परिवार भग्गन और उसकी पत्नी रामरती को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सहारा मिला है। भग्गन की पत्नी रामरती को डायबिटीस की वजह से पैरों की उँगलियाँ में घाव हो गया था, जिस वजह से उनका चलना-फिरना बंद हो गया था। जिसका कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन किया गया।
इसके बाद गाँव के पूर्व प्रधान के संपर्क में आने से भग्गन और उसके परिवार को आयुष्मान योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया। सारी प्रक्रिया होने के बाद भग्गन का नाम आयुष्मान योजना की लिस्ट में आ गया, जिसके बारे में भग्गन पूर्व में अवगत नहीं थे। इसके बाद जिला अस्पताल में निःशुल्क ऑपरेशन किया गया। डॉक्टर ने बताया कि रामरती के पैरों की उंगलियां इंफेक्शन और डायबिटीज के कारण खराब हो चुकी थी। लेकिन अब वह पूरी तरह से स्वस्थ्य है। रामरती के पति भग्गन ने बताया कि हम दो हफ्ते से अपनी पत्नी को लेकर यहाँ पर भर्ती हैं पर मेरा एक भी पैसा खर्च नही हुआ सारा इलाज खर्च सरकार दे रही है, उन्होंने सरकार की इस योजना के लिए सराहना की।
मऊ सदर अस्पताल के आयुष्मान भारत मित्र मनोज ने बताया कि जिले में 23 सितंबर 2018 से शुरु हुयी इस योजना में अब तक 55 लोगों का रजिस्ट्रेशन किये जा चुके हैं, जिसमें से 29 लोगों को इस योजना का लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल में अन्य जनपदों जैसे गाजीपुर, देवरिया, बलिया के लोग पहुंचकर इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
आयुष्मान भारत योजना के नोडल अधिकारी एसडीएम अंकुर लाठर ने कहा कि अभी भी गाँव में इस योजना को लेकर जागरूकता का आभाव है, योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जनांदोलन की अधिक आवश्यकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…